हादसे की सूचना मिलते ही राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया गया। पिछले करीब 10 घंटे से मलबे में फंसे मजदूरों को निकालने का अभियान लगातार जारी है। NDRF, SDRF, दमकल विभाग, फायर ब्रिगेड और पुलिस की टीमें मौके पर राहत एवं बचाव कार्य में जुटी हुई हैं। जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की टीमें भी घटनास्थल पर मौजूद हैं।
अब तक 18 मजदूरों को मलबे से बाहर निकाला जा चुका है, जिनमें से 6 मजदूरों की मौत हो चुकी है। अन्य मजदूरों की तलाश और उन्हें सुरक्षित बाहर निकालने के लिए अभियान जारी है।
घटना की गंभीरता को देखते हुए अंबाला के उपायुक्त सचिन गुप्ता, SP अंबाला अजीत सिंह शेखावत और भाजपा जिला अध्यक्ष मनदीप राणा भी घटनास्थल पर पहुंचे और राहत-बचाव अभियान का जायजा लिया।
प्रशासन की ओर से मलबे में फंसे अन्य मजदूरों को जल्द से जल्द बाहर निकालने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का इस्तेमाल किया जा रहा है। हादसे के कारणों की जांच भी की जा रही है।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें