4 नवंबर को फग्गूवाला में राहुल गांधी करेंगे ‘इंसाफ रैली’, परगट सिंह ने पंजाब के लोगों से की पहुंचने की अपील
4 नवंबर को फग्गूवाला में राहुल गांधी करेंगे ‘इंसाफ रैली’, परगट सिंह ने पंजाब के लोगों से की पहुंचने की अपील
संगरूर: पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार के खिलाफ कांग्रेस ने कानून-व्यवस्था के मुद्दे पर मोर्चा खोल दिया है। पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सरदार परगट सिंह ने भगवंत मान सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी के शासन में पंजाब की कानून-व्यवस्था पूरी तरह चरमरा चुकी है और गुरुओं-पीरों की धरती पंजाब अब जंगलराज में तब्दील हो गई है।
परगट सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि पंजाब के लोगों को इंसाफ दिलाने और कथित सांप्रदायिक ताकतों के खिलाफ आवाज बुलंद करने के लिए कांग्रेस नेता राहुल गांधी 4 नवंबर को संगरूर के गांव फग्गूवाला पहुंचेंगे। यहां राहुल गांधी की अगुवाई में ‘इंसाफ रैली’ आयोजित की जाएगी।
उन्होंने पंजाब कांग्रेस की पूरी लीडरशिप, पार्टी कार्यकर्ताओं और प्रदेश के लोगों से इस रैली में बड़ी संख्या में शामिल होने की अपील की।
परगट सिंह ने कहा कि यह सिर्फ एक रैली नहीं है, बल्कि पंजाब की पहचान, अस्तित्व और स्वाभिमान को बचाने की लड़ाई है।
उन्होंने पंजाबवासियों से अपील की कि 4 नवंबर को गांव फग्गूवाला पहुंचकर इस इंसाफ रैली को सफल बनाएं।
— सरदार परगट सिंह, अध्यक्ष, पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें