नेपाल के सोलुखुम्बु में बड़ा हादसा: लैंडिंग के दौरान आपस में टकराए दो हेलीकॉप्टर
पूर्वी नेपाल: नेपाल के सोलुखुम्बु जिले के फेरीचे (Pheriche) हेलिपैड पर लैंडिंग के दौरान दो हेलीकॉप्टरों के आपस में टकराने की घटना सामने आई है।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, दोनों हेलीकॉप्टर लैंडिंग के दौरान दुर्घटना का शिकार हुए। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
हालांकि, हादसे में किसी के घायल होने या जानमाल के नुकसान की आधिकारिक पुष्टि फिलहाल नहीं हुई है। दुर्घटना के कारणों और नुकसान को लेकर विस्तृत जानकारी का इंतजार है।
नेपाल के सोलुखुम्बु में हुई इस घटना ने एक बार फिर पहाड़ी इलाकों में हेलीकॉप्टर उड़ानों की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें