चंडीगढ़ में बम धमकी से हड़कंप; सेक्टर-38 इलाके के सभी स्कूल कराए गए खाली

 

चंडीगढ़ में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब ई-मेल के ज़रिए बम से उड़ाने की धमकी मिली। एहतियातन चंडीगढ़ के सभी स्कूलों को खाली करा लिया गया है। खासतौर पर सेक्टर-38 इलाके के सभी स्कूलों को पूरी तरह से खाली कराए जाने की पुष्टि हुई है।

सूचना मिलते ही पुलिस, बम निरोधक दस्ता और अन्य सुरक्षा एजेंसियां मौके पर पहुंच गईं। स्कूल परिसरों की गहन तलाशी ली जा रही है और किसी भी तरह का जोखिम न उठाते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

फिलहाल किसी भी स्कूल से संदिग्ध वस्तु मिलने की सूचना नहीं है, लेकिन जांच पूरी होने तक अलर्ट जारी है। पुलिस ई-मेल के स्रोत का पता लगाने में जुटी हुई है।


Comments