हिमाचल प्रदेश में तेज़ बर्फबारी और बारिश का जनजीवन पर असर जारी

 

कई इलाकों में सड़कें बंद, यातायात और बिजली आपूर्ति प्रभावित

शिमला।हिमाचल प्रदेश में लगातार हो रही तेज़ बर्फबारी और बारिश से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। ऊपरी और मध्य पर्वतीय क्षेत्रों में भारी हिमपात के कारण कई सड़कें बंद हो गई हैं, जिससे लोगों की आवाजाही ठप पड़ गई है। कई इलाकों में बिजली और पानी की आपूर्ति भी बाधित हुई है।

राज्य के शिमला, कुल्लू, किन्नौर, लाहौल-स्पीति और चंबा जिलों में मौसम का सबसे ज्यादा असर देखने को मिल रहा है। बर्फबारी के चलते कई जगहों पर स्कूल बंद कर दिए गए हैं, जबकि पर्यटकों को भी सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

मौसम विभाग ने आगामी घंटों में ऊंचाई वाले क्षेत्रों में और बर्फबारी तथा निचले इलाकों में बारिश की संभावना जताई है। प्रशासन ने आपात सेवाओं को अलर्ट पर रखा है और लोगों से अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की है।



Comments