पद्म श्री सम्मान को लेकर पंजाब सरकार को बड़ा झटका लगा है। केंद्र सरकार ने पंजाब सरकार की ओर से पद्म श्री पुरस्कार के लिए भेजी गई सिफारिशों को रद्द कर दिया है। पंजाब सरकार ने पद्म श्री सम्मान के लिए कुल 13 नामों की सूची केंद्र को भेजी थी, लेकिन केंद्र सरकार ने इस सूची को नजरअंदाज कर दिया।
बताया जा रहा है कि इस सूची में विश्व प्रसिद्ध मैराथन धावक फौजा सिंह का नाम भी शामिल था। हालांकि, केंद्र सरकार की ओर से सिफारिश रद्द किए जाने के पीछे की वजहों को लेकर अब तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।
इस फैसले के बाद राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं तेज हो गई हैं और मामले को लेकर सवाल उठाए जा रहे हैं।

Comments
Post a Comment