चंडीगढ़ मेयर चुनाव का मामला फिर पहुंचा हाईकोर्ट

‘आप’ ने मतदान से पहले दाखिल की याचिका
योगेश ढींगरा ने दायर की याचिका
हाईकोर्ट की निगरानी में चुनाव कराने की मांग
याचिका पर आज होगी सुनवाई
बबला के साथ नजर आए ‘आप’ के तीन पार्षद


चंडीगढ़ नगर निगम के मेयर चुनाव में अब सिर्फ एक दिन शेष है, और इसी बीच आम आदमी पार्टी ने पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट का रुख किया है। आम आदमी पार्टी के मेयर प्रत्याशी योगेश ढींगरा की ओर से हाईकोर्ट में एक याचिका दाखिल की गई है। याचिका में मांग की गई है कि मेयर का चुनाव हाईकोर्ट की निगरानी में करवाया जाए, ताकि पूरी प्रक्रिया निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से संपन्न हो सके। इस याचिका पर आज हाईकोर्ट में सुनवाई होगी।

वहीं, चंडीगढ़ आम आदमी पार्टी के सह-इंचार्ज डॉ. सनी सिंह आहलूवालिया ने कहा कि मेयर चुनाव में किसी भी तरह की अनियमितता को रोकने और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए पार्टी को हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाना पड़ा है।

इस बीच, मतदान से पहले भारतीय जनता पार्टी ने अपने पार्षदों को मोरनी हिल्स के एक रिसॉर्ट में भेज दिया है। बताया जा रहा है कि बीजेपी को आशंका है कि उसके दो असंतुष्ट पार्षद पार्टी के खिलाफ वोट कर सकते हैं। वहीं आम आदमी पार्टी भी अपने चार पार्षदों पर कड़ी नजर बनाए हुए है।



Comments