SYL मुद्दे पर चंडीगढ़ में अहम बैठक

SYL (सतलुज-यमुना लिंक) नहर विवाद को लेकर आज चंडीगढ़ में एक अहम बैठक आयोजित की जाएगी। इस बैठक में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी भी मौजूद रहेंगे।

सूत्रों के अनुसार, बैठक में SYL विवाद का कोई स्थायी और ठोस समाधान निकालने की कोशिश की जाएगी। दोनों राज्यों के बीच लंबे समय से चले आ रहे इस मुद्दे पर सहमति बनाने को लेकर महत्वपूर्ण चर्चा होने की संभावना है।


Comments