अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दक्षिण कोरिया को दी टैरिफ बढ़ाने की धमकी

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दक्षिण कोरिया को कड़ी चेतावनी दी है। ट्रंप ने संकेत दिया है कि दक्षिण कोरिया से आयात किए जाने वाले वाहनों, लकड़ी और दवाइयों पर टैरिफ बढ़ाया जा सकता है।

जानकारी के मुताबिक, मौजूदा 15 फीसदी टैरिफ को बढ़ाकर 25 फीसदी किए जाने की तैयारी है। इस फैसले से दोनों देशों के व्यापारिक संबंधों पर असर पड़ने की आशंका जताई जा रही है। अमेरिका के इस रुख को लेकर अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भी हलचल देखी जा रही है।

Comments