अनोखी शादी: बर्फबारी के बीच दूल्हा-दुल्हन और बारात - 7 किलोमीटर पैदल चल लिए 7 फेरे

 


शिमला। हिमाचल प्रदेश में लगातार हो रही भारी बर्फबारी के बीच शिमला के ऊँचे इलाकों से एक अनोखी और दिल छू लेने वाली तस्वीर सामने आई है। बर्फ से ढकी सड़कों और बंद रास्तों के कारण एक दूल्हा-दुल्हन और उनकी पूरी बारात को करीब 7 किलोमीटर पैदल चलकर शादी स्थल से वापस लौटना पड़ा।


बताया जा रहा है कि क्षेत्र में कई फीट तक जमी बर्फ के चलते वाहनों की आवाजाही पूरी तरह से ठप हो गई थी। ऐसे में दूल्हा-दुल्हन समेत बारातियों ने बर्फीले रास्तों पर पैदल सफर करने का फैसला किया। इस पैदल यात्रा में बारात को करीब चार घंटे का समय लगा।

स्थानीय लोगों के अनुसार, मौसम की चुनौती के बावजूद शादी की रस्में पूरे उत्साह और पारंपरिक तरीके से संपन्न की गईं। बर्फबारी के बीच शादी का यह दृश्य अब सोशल मीडिया पर भी चर्चा का विषय बना हुआ है।

यह घटना हिमाचल प्रदेश में मौसम की मार और पहाड़ी इलाकों में लोगों की जिजीविषा की एक मिसाल बनकर सामने आई है।

Comments