महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार को ले जा रहा विमान हादसे का शिकार, डीजीसीए ने 6 मौतों की पुष्टि की
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार को ले जा रहा एक विमान आज सुबह पुणे के बारामती में लैंडिंग के दौरान हादसे का शिकार हो गया। यह दुर्घटना सुबह करीब 8 बजकर 45 मिनट पर हुई। बताया जा रहा है कि लैंडिंग के दौरान विमान की टक्कर हुई, जिसके बाद उसमें आग लग गई।
इस हादसे में कई लोगों के घायल होने की सूचना है। वहीं, नागरिक उड्डयन महानिदेशालय यानी डीजीसीए की ओर से 6 लोगों की मौत की पुष्टि किए जाने की खबर सामने आई है। हालांकि, हादसे को लेकर अब भी आधिकारिक और विस्तृत पुष्टि का इंतजार किया जा रहा है।
घटना के तुरंत बाद राहत और बचाव दल मौके पर पहुंच गए और स्थिति पर काबू पाने की कोशिश जारी है। प्रशासन की ओर से पूरे मामले की जांच के आदेश दे दिए गए हैं।

Comments
Post a Comment