चंडीगढ़ में आज लॉन्च होगा MC One Pass

चंडीगढ़ नगर निगम की ओर से आज MC One Pass चंडीगढ़ की औपचारिक शुरुआत की जाएगी। यह कार्यक्रम सेक्टर-22 डी स्थित एमसी पार्किंग साइट (किरण सिनेमा के पास) में दोपहर 12 बजे आयोजित किया जाएगा।

MC One Pass के तहत शहरवासियों को मासिक पार्किंग सुविधा दी जाएगी। इसमें चार पहिया वाहनों के लिए ₹500 और दोपहिया वाहनों के लिए ₹250 मासिक शुल्क तय किया गया है।

इस अवसर पर चंडीगढ़ की मेयर श्रीमती हरप्रीत कौर बबला मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगी। कार्यक्रम में नगर निगम आयुक्त अमित कुमार (IAS), विशेष आयुक्त प्रदीप कुमार (IAS), बैंक ऑफ बड़ौदा के डिप्टी जनरल मैनेजर राजेश कुमार शर्मा और एरिया काउंसलर दमनप्रीत सिंह भी शामिल होंगे।

नगर निगम का कहना है कि यह पहल शहर में पार्किंग व्यवस्था को अधिक सुव्यवस्थित और डिजिटल बनाने की दिशा में एक अहम कदम है।

Comments