होशियारपुर। मानव मुक्ति सेवा सोसाइटी (Rabindranath ,Seva Mukti Society Hoshiarpur) एवं सर्व सांझा दरबार, बजवाड़ा, रजिस्टर्ड होशियारपुर की ओर से एक सराहनीय सामाजिक एवं धार्मिक सेवा निभाते हुए पंजाब के विभिन्न शहरों से 25 लावारिस अस्थियों को एकत्रित कर कनखल, हरिद्वार में विधिपूर्वक विसर्जित किया गया।
इस अवसर पर अस्थियों के विसर्जन से पूर्व हरिद्वार में विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना की गई और दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की गई। संस्था की इस पहल का उद्देश्य उन लोगों को सम्मानपूर्वक अंतिम विदाई देना है, जिनकी मृत्यु के बाद किसी कारणवश उनके परिजनों का पता नहीं चल पाता और उनकी अस्थियों का विसर्जन नहीं हो पाता।
संस्था द्वारा निभाई गई इस सेवा के माध्यम से मानवता, सामाजिक जिम्मेदारी और धार्मिक आस्था का संदेश दिया गया। लावारिस अस्थियों का विधिपूर्वक विसर्जन कर संस्था ने यह दर्शाया कि प्रत्येक व्यक्ति सम्मानजनक अंतिम विदाई का हकदार है।
मानव मुक्ति सेवा सोसाइटी एवं सर्व सांझा दरबार, बजवाड़ा, होशियारपुर की यह पहल समाज में मानव सेवा, करुणा और आपसी संवेदनशीलता की भावना को मजबूत करने वाली है।
.jpeg)

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें