जंतर-मंतर मामले में दिल्ली पुलिस ने तीन लोगों को किया गिरफ्तार, वकीलों से मुलाकात नहीं होने देने का आरोप

नई दिल्ली: जंतर-मंतर से जुड़े मामले में दिल्ली पुलिस ने सौरव दास, आशुतोष रंका और अजिंक्य शिंदे को गिरफ्तार किया है। CJP की लीगल हेड रत्ना सिंह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर यह जानकारी दी।


रत्ना सिंह के अनुसार, तीनों को संसद मार्ग पुलिस स्टेशन में रखा गया है। उन पर कथित तौर पर अतिक्रमण (Trespass), बॉन्ड की शर्तों के उल्लंघन और सरकारी अधिकारी के काम में बाधा डालने सहित अन्य आरोप लगाए गए हैं।

रत्ना सिंह ने अपने पोस्ट में बताया कि तीनों आरोपियों को सुबह SCM कोर्ट में पेश किया जाएगा। उन्होंने आशंका जताई कि अदालत की ओर से उन्हें न्यायिक हिरासत में तिहाड़ जेल भेजा जा सकता है।

उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि देर रात तक तीनों को अपने वकीलों से मिलने की अनुमति नहीं दी गई। पोस्ट के मुताबिक, उन्हें तड़के करीब 3 बजे एक निजी वैन में संसद मार्ग पुलिस स्टेशन लाया गया।

रत्ना सिंह ने कहा कि इन परिस्थितियों के बावजूद तीनों का हौसला बुलंद है।


टिप्पणियाँ