हाई- ​स्पीड एबेकस एवं मेंटल अर्थमेटिक प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाई गजब की तेजी, 11 मिनट में हल किए 325 सवाल

1,250 से ज्यादा बच्चों ने दिखाया गणना का कमाल, एस.आई.पी. पंजाब प्रोडिजी 2025 में हुआ जोरदार मुकाबला

चंडीगढ़, 12 अक्टूबर 2025 – ट्राईसिटी में रविवार को आयोजित एस.आई.पी.  पंजाब प्रोडिजी 2025 प्रतियोगिता में नन्हे छात्रों ने ऐसा करिश्मा दिखाया कि देखने वाले दंग रह गए। छात्रों ने सिर्फ 11 मिनट में 325 गणितीय सवाल हल कर सभी को हैरान कर दिया। बच्चों की एकाग्रता, गति और मानसिक क्षमता ने साबित कर दिया कि समर्पण और अभ्यास से कुछ भी संभव है।




13वीं पंजाब एस.आई.पी.  एबेकस एंड मेंटल अर्थमेटिक प्रतियोगिता में पंजाब, हिमाचल प्रदेश और चंडीगढ़ ट्राइसिटी के 1,250 से अधिक विद्यार्थी शामिल हुए। 7 से 14 वर्ष की आयु के इन प्रतिभाशाली बच्चों ने अपनी तेज़ सोच और मानसिक गणना की शानदार झलक दिखाई। यह प्रतियोगिता एस.आई.पी. एबेकस का एक प्रतिष्ठित वार्षिक आयोजन है।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रो. जतिंदर ग्रोवर, पूर्व डीन, शिक्षा संकाय, पंजाब विश्वविद्यालय ने बच्चों की मेहनत की प्रशंसा करते हुए कहा कि “ऐसे आयोजन बच्चों में आत्मविश्वास और एकाग्रता बढ़ाने का माध्यम हैं। सीखना कभी रुकना नहीं चाहिए।”


एस.आई.पी.  पंजाब के स्टेट हेड श्री जगदीप सिंह ने कहा, “एस.आई.पी.  एबेकस पंजाब प्रोडिजी सिर्फ प्रतियोगिता नहीं, बल्कि मेहनत, लगन और दिमागी मजबूती का उत्सव है। यह पंजाब की सबसे तेज़ मेंटल मैथ्स प्रतियोगिता कही जा सकती है।” उन्होंने आगे कहा, “एबेकस का हर मोती बच्चों की मेहनत और विश्वास की कहानी है, यह यात्रा सीखने और आत्म-परिवर्तन की है।”

कार्यक्रम में 80 छात्रों को ग्रैंड मास्टर्स प्रोग्राम पूरा करने पर सम्मानित किया गया। पुरस्कार वितरण के दौरान बच्चों के माता-पिता और शिक्षकों ने तालियों की गड़गड़ाहट से विजेताओं का स्वागत किया। पूरे आयोजन ने एस.आई.पी.  के मिशन ‘मेकिंग चिल्ड्रेन 5 टाइम्स बेटर’ को फिर से जीवंत कर दिया — जो बच्चों को न सिर्फ पढ़ाई में, बल्कि आत्मविश्वास, अनुशासन और जीवन कौशल में भी बेहतर बनाता है।

एस.आई.पी.  अकादमी के बारे में

एस.आई.पी. अकादमी इंडिया बच्चों के लिए कौशल विकास में अग्रणी संस्था है। पिछले 22 वर्षों में इसने भारत और 14 अन्य देशों में 10 लाख से अधिक बच्चों को प्रशिक्षित किया है। एबेकस, ग्लोबल आर्ट और ब्रेन जिम जैसे कार्यक्रमों के ज़रिए एस.आई.पी.  बच्चों में तेज़ सोच, आत्मविश्वास और रचनात्मकता का विकास करती है।

Comments