शिमला पहुंचने पर सोनिया गांधी का मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने किया गर्मजोशी से स्वागत

 मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने मंगलवार को शिमला पहुंचने पर कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष और पार्टी की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी का गर्मजोशी से स्वागत किया। गांधी अपने निजी दौरे पर शिमला पहुंची हैं। शिमला के होटल में ठहरने के बाद उनके कुछ दिनों तक पहाड़ों की शांति में समय बिताने की संभावना है। मुख्यमंत्री सुक्खू ने शिष्टाचार भेंट के दौरान सोनिया गांधी का हालचाल जाना और प्रदेश की राजनीति व विकास योजनाओं पर भी चर्चा की। सोनिया गांधी के दौरे को राजनीतिक दृष्टि से भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि हिमाचल में आगामी निकाय चुनाव और संगठनात्मक बदलाव की चर्चाएं तेज हैं। कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उनके आगमन को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला।

Comments