पंजाब में एडीजीपी वाई. पूरण कुमार की आत्महत्या ने सियासी हलचल मचा दी है। पंजाब कांग्रेस ने इसे बेहद दुखद बताया और न्याय की मांग के लिए कल राज्यभर में हर जिला मुख्यालय पर कैंडल मार्च निकालने का ऐलान किया है। पंजाब प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने कहा कि कांग्रेस इस घटना से गहरे आहत है और परिवार के साथ खड़ी है।
पूर्व मुख्यमंत्री और सांसद चरणजीत सिंह चन्नी ने आरोप लगाया कि परिवार पर राजनीतिक दबाव बनाया जा रहा है और न्याय नहीं मिल रहा। उन्होंने इसे जातिगत भेदभाव और प्रशासनिक लापरवाही करार दिया।
कांग्रेस ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों को सख्त सजा की मांग की है। अब यह देखना होगा कि कैंडल मार्च के बाद सरकार क्या कार्रवाई करती है।
Comments
Post a Comment