रामलीला के भव्य आयोजन में संस्कृति और परंपराओं के संरक्षण पर दिया जोर
रामलीला कमेटी के आमंत्रण पर भारतीय जनता पार्टी हिमाचल प्रदेश पर्यटन प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं वर्ल्ड हिमाचली ऑर्गेनाइजेशन के उपाध्यक्ष राकेश शर्मा ने रामलीला के भव्य आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की।
इस अवसर पर राकेश शर्मा ने रामलीला के सफल आयोजन के लिए रामलीला कमेटी, आयोजकों एवं सभी कलाकारों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि रामलीला जैसे धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजन हमारी गौरवशाली संस्कृति एवं समृद्ध परंपराओं को जीवंत बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
उन्होंने कहा कि कलाकार अपनी मेहनत, लगन और समर्पण से भगवान श्रीराम के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने का सराहनीय कार्य कर रहे हैं। ऐसे आयोजनों से नई पीढ़ी को मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के जीवन, उनके आदर्शों और नैतिक मूल्यों से प्रेरणा मिलती है। साथ ही, समाज में धार्मिक एवं सांस्कृतिक चेतना को भी बढ़ावा मिलता है।
राकेश शर्मा ने आयोजन से जुड़े सभी सदस्यों एवं कलाकारों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि भारतीय संस्कृति और परंपराओं को अगली पीढ़ी तक पहुंचाने के लिए इस प्रकार के आयोजनों का निरंतर आयोजन आवश्यक है।
इस अवसर पर वर्ल्ड हिमाचली ऑर्गेनाइजेशन के महामंत्री सुरेश राणा, सचिव राज्यपाल डोगर एवं सोशल मीडिया प्रमुख अंकज डडवाल सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति भी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें