कांग्रेस से बाहर होने के बाद भारतीय राष्ट्रवादी पार्टी में हुई थीं शामिल, पार्टी ने स्वास्थ्य का हवाला देते हुए जारी किया पत्र
चंडीगढ़: डॉ. नवजोत कौर सिद्धू को भारतीय राष्ट्रवादी पार्टी ने पार्टी की सभी जिम्मेदारियों से मुक्त कर दिया है। पार्टी की ओर से इस संबंध में एक पत्र जारी किया गया है, जिसमें उनके स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिए जाने की बात कही गई है।
गौरतलब है कि कांग्रेस से बाहर किए जाने के बाद डॉ. नवजोत कौर सिद्धू ने भारतीय राष्ट्रवादी पार्टी का दामन थामा था। अब पार्टी की ओर से जारी पत्र के बाद उन्हें संगठन में सौंपी गई सभी जिम्मेदारियों से मुक्त कर दिया गया है।
फिलहाल पार्टी की ओर से जारी पत्र में स्वास्थ्य संबंधी कारणों का हवाला दिया गया है। इस फैसले को लेकर राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज हो सकती है।
अख़बार वाला TV | पक्षपात नहीं, सिर्फ पत्रकारिता

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें