नन्ही प्रतिभा *पद्म श्री आशवी धीमान* को मिला ‘राष्ट्रीय गौरव सम्मान 2026’, हिमाचल प्रदेश का बढ़ाया मान

नई दिल्ली  : हिमाचल प्रदेश की नन्ही प्रतिभा पद्म श्री आशवी धीमान को वर्ष 2026 का “राष्ट्रीय गौरव सम्मान” प्रदान किया गया। यह सम्मान उन्हें कम उम्र में उत्कृष्ट उपलब्धियाँ हासिल करने और समाज में प्रेरणादायक योगदान देने के लिए दिया गया।


सम्मान समारोह में आशवी को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। आयोजकों ने उनके समर्पण, अनुशासन और निरंतर प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने अपनी मेहनत और प्रतिभा से न केवल अपने परिवार बल्कि पूरे प्रदेश का नाम रोशन किया है।

पारंपरिक परिधान में सुसज्जित आशवी ने पूरे आत्मविश्वास के साथ मंच पर सम्मान ग्रहण किया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अतिथियों ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। परिवारजनों और शिक्षकों ने भी इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि आशवी की सफलता अन्य बच्चों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी।

गौरतलब है कि इतनी कम उम्र में “राष्ट्रीय गौरव सम्मान 2026” प्राप्त करना अपने आप में बड़ी उपलब्धि है। यह सम्मान न केवल आशवी के लिए, बल्कि हिमाचल प्रदेश के लिए भी गर्व का विषय है। उनकी यह उपलब्धि दर्शाती है कि दृढ़ संकल्प, मेहनत और सकारात्मक सोच के साथ हर लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।



Comments