स्थानीय प्राचीन तीन दिवसीय शिवरात्रि मेला धूमधाम के साथ आरंभ

 कुल्लू : जिला कुल्लू में आज से स्थानीय प्राचीन तीन दिवसीय शिवरात्रि मेला धूमधाम के साथ आरंभ हो गया है। धार्मिक आस्था और पारंपरिक संस्कृति से जुड़े इस मेले में बड़ी संख्या में श्रद्धालु और स्थानीय लोग शामिल हो रहे हैं।


मेले में लगभग पांच देवी-देवता शिरकत कर रहे हैं, जिनमें संगम महादेव, घटोत्कच देवता, दो पांचवीर, वंशीरा देवता और चंद्रमौली देवता प्रमुख रूप से शामिल हैं।

स्थानीय स्तर पर इस मेले को बेहद उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया जाता है। दिनभर पूजा-अर्चना और देव मिलन होता है, वहीं रात के समय पारंपरिक कुल्लवी नाटी का दौर चलता है, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय और रंगारंग हो जाता है।

मेले के चलते क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल बना हुआ है और लोग परंपरा और संस्कृति का आनंद ले रहे हैं।

Comments