रोहतक :दिल्ली बाई पास पर एक युवक की गोलियां मारकर हत्या

 रोहतक में आज शाम को करीब सात बजे दिल्ली बाई पास पर कुछ बदमाशो ने एक युवक की ताबड़तोड़ गोलियां मार कर हत्या  कर दी है । मृतक की पहचान दिनेश गोगा निजामपुर जिला सोनीपत के रूप में हुई है।

मृतक अपने साथ के साथ दिल्ली बाई पास पर अपने दोस्त के साथ पैदल था तभी पीछे से दो बाइक पर सवार बदमाशो ने उस पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। दिनेश पर करीब दो दर्जन गोलियां चलाई गई।


हत्या की सूचना पाकर क्राइम ब्रांच 1 और क्राइम ब्रांच 2 के साथ STF की टीम पहुंची। वहीं कुछ देर बाद डीएसपी रवि खुंडिया भी मौके पर पहुंची।पुलिस को मौके से करीब 28 से 30 राउंड हुए  गोलिया के खोल मिले है।पुलिस के अनुसार अभी इस मामले में जांच कर रहे है।वहीं वहीं एक युवक ने बताया कि दो युवकों ने गोलों चलाई है।

मृतक दिनेश गोगा का आपराधिक रिकार्ड बताया जा रहा है शायद यह किसी गैंग का मामला हो सकता है फिलहाल पुलिस जांच कर रही जांच के के बाद ही हत्या का कारण का पता चला पाएगा।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शब का पोस्ट मार्टम के लिए पीजीआई रोहतक में भेज दिया है।


Comments