चोरी हुई एक्टिवा स्कूटी बरामद, आरोपी की तलाश तेज


शिमला, 18 फरवरी। जिला पुलिस शिमला ने चोरी के एक मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए चोरी हुई एक्टिवा स्कूटी को बरामद करने में सफलता हासिल की है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार अभियोग संख्या 13/26 दिनांक 14.02.2026 को धारा 303(2) भारतीय न्याय संहिता के तहत मामला दर्ज किया गया था। शिकायतकर्ता श्री केहर सिंह पुत्र स्व० श्री फूल सिंह, निवासी ग्राम व डाकघर देविधार, जिला शिमला (हि.प्र.) की एक्टिवा स्कूटी नंबर PB65 AM7852 चोरी हो गई थी।
पुलिस चौकी जांगला की टीम ने जांच के दौरान उक्त स्कूटी को शागरु, कोयला (रनोल) गांव के समीप से बरामद कर लिया।
पुलिस के अनुसार मामले में संलिप्त आरोपी की तलाश जारी है तथा आगे की जांच प्रगति पर है।

Comments