चंबा। मणिमहेश यात्रा के दौरान इन दिनों श्रद्धालुओं, यात्रियों और पर्यटकों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। ऐसे में होटल और होमस्टे संचालकों से अपील की गई है कि वे यात्रियों एवं पर्यटकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाने के साथ-साथ उन्हें सही मार्गदर्शन भी प्रदान करें।
होटल एवं होमस्टे संचालकों से आग्रह किया गया है कि वे अपने प्रतिष्ठानों को नियमानुसार रजिस्टर्ड करवाएं तथा रिसेप्शन पर कमरों और अन्य सुविधाओं की रेट लिस्ट स्पष्ट रूप से प्रदर्शित करें, ताकि यात्रियों को किराये की जानकारी पहले से मिल सके।साथ ही, यदि कोई होटल या होमस्टे संचालक किसी पर्यटक या यात्री से निर्धारित दर से अधिक पैसे मांगता है या मनमाने दाम वसूलता है, तो यात्री इसकी शिकायत संबंधित विभाग को कर सकते हैं। शिकायत मिलने पर संबंधित होटल या होमस्टे संचालक के खिलाफ विभाग द्वारा नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
Comments
Post a Comment