पटियाला रोड स्थित होटल में देह व्यापार का भंडाफोड़: 3 युवतियां और 3 युवक पकड़े, होटल संचालक को चेतावनी*
जीरकपुर - पटियाला रोड पर देह व्यापार और अनैतिक गतिविधियों के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने केनरा बैंक के ऊपर टॉप फ्लोर पर स्थित 'वीआईपी होटल एंड पीजी' में औचक छापेमारी की। इस दौरान पुलिस ने मौके से तीन युवतियों को रेस्क्यू किया गया है और तीन युवकों को काबू किया गया है। पुलिस अनुसार होटल में अवैध रूप से अनैतिक देह व्यापार चलाए जाने की पक्की सूचना मिली थी, जिस पर तुरंत कार्रवाई करते हुए रेड की गई। पकड़ी गई युवतियों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं वहीं पकड़े गए तीन युवकों के पास से लाइटर और नशा करने में इस्तेमाल होने वाली संदिग्ध वस्तुएं भी बरामद हुई हैं। पुलिस तीनों युवकों का मेडिकल परीक्षण करवा रही है और रिपोर्ट के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Comments
Post a Comment