शहीद सुखचैन सिंह का पार्थिव शरीर आज उनके पैतृक गाँव में पहुंचेगा, राजकीय सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्कार

ऐलनाबाद विधानसभा के गांव कुत्ताबढ के 30 वर्षीय सुखचैन जो कि पिछले 10 सालों से देश की सीमा पर सेवा कर रहा था। जो कि वीरवर को करीब 11 बजे जम्मू कश्मीर के राजौरी में देश की सरहदों पर अपनी ड्यूटी के दौरान देश के लिए शहीद हो गए थे। आज उनकी पार्थिव देह उनके पैतृक गांव कुत्ताबढ़ में पहुंचेगी और करीब 10 बजे उनका राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा।



वहीं प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने भी शहीद सुख जैन सिंह के शहीद होने पर भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी है, उन्होंने अपनी फेसबुक पर पोस्ट जारी करते हुए लिखा है कि जम्मू कश्मीर के राजौरी में देश की रक्षा करते हुए वीरगति को प्राप्त हुए सिरसा के ग्राम कुताबढ़ निवासी जुआन सरदार सुखचैन सिंह जी को मैं भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। हरियाणा के वीर सपूत ने कर्तव्य के पथ पर अपने प्राणों का सर्वोच्च बलिदान देकर मातृभूमि के प्रति अपनी निष्ठा, समर्पण और अदम्य साहस का परिचय दिया है। वहीं उन्होंने लिखते हुए कहा कि मैं परमपिता परमात्मा से पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान एवं शांति प्रदान करने तथा शोक संतपत परिजनों को इस अपार दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना भी करता हूं

 शुक्रवार को करीब दो बजे के आसपास उनके पैतृक गांव में उनकी पार्थिव देह पहुँच जाएगी, परंतु जम्मू कश्मीर के राजौरी से तो बाय एयर डेडबॉडी को पठानकोट तक लाया गया। परन्तु मौसम साफ न होने के कारण पठानकोट से बाय रोड ही एम्बुलेंस के अंदर शहीद सुखचैन सिंह की डेडबॉडी सिरसा के लिए करीब शुक्रवार को 2 बजे पठानकोट से रवाना कर दी गई थी। वहीं उन्होंने बताया कि

शुक्रवार को रात करीब 11 बजे के आसपास सुखचैन सिंह के पार्थिव देह सिरसा एयरफोर्स में रखी गईं और शनिवार यानी कि आज 9 बजे सिरसा एयरफोर्स से उनके पैतृक गांव कुत्ताबढ में पहुँच जाएगी। 10 बजे सुखचैन सिंह का अंतिम संस्कार कर दिया जाएगा।



परिवार में और गाँव में मातम पसरा हुआ है। रिश्तेदारों का आना जाना लगा हुआ है लगातार भीड़ भी जुटी हुई है।परिजनों का रो रोकर बुरा हाल हो चुका है।

Comments