https://x.com/VarunMullana/status/2093931880353796496?s=20
चंडीगढ़: कांग्रेस सांसद वरुण चौधरी मुलाना ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पिछड़े जिलों के विकास को लेकर सरकार पर सवाल उठाए हैं।
उन्होंने पोस्ट में कहा कि जनवरी 2018 में देश के 117 अति पिछड़े जिलों को तेजी से बदलने का लक्ष्य रखा गया था, जिसमें हरियाणा का नूंह जिला भी शामिल था। उन्होंने कहा कि चौंकाने वाली बात यह है कि एक भी जिला पिछले 8 सालों में पिछड़े जिलों की सूची से बाहर नहीं आया।
सांसद वरुण चौधरी ने सरकार से जुमलेबाजी बंद कर इन जिलों पर ठोस ध्यान केंद्रित करने की मांग की। उन्होंने कहा कि इन क्षेत्रों के विकास के लिए सरकार को गंभीरता से काम करना चाहिए।
उन्होंने इस टिप्पणी के साथ अपनी कार में सफर करते हुए एक वीडियो भी साझा किया है।
Comments
Post a Comment