नशे के खिलाफ कांगड़ा पुलिस का बड़ा अभियान, 8 आरोपी गिरफ्तार, बैजनाथ में 1.813 किलो चरस बरामद, मैक्लोडगंज में चिट्टा-अफीम-चरस और गांजा जब्त
कांगड़ा/शिमला - जिला कांगड़ा पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए दो अलग-अलग मामलों में 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों मामलों में कुल 1 किलो 814.33 ग्राम चरस, 0.95 ग्राम चिट्टा, 3.70 ग्राम अफीम और 1.54 ग्राम गांजा बरामद किया है एक 17 वर्षीय नाबालिग को नियमानुसार आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसके अभिभावकों के संरक्षण में सौंपा गया है।
एएसपी कांगड़ा संजीव चौहान ने बताया कि नशे के खिलाफ जिला पुलिस का विशेष अभियान लगातार जारी है और गुप्त सूचनाओं के आधार पर करवाई की जा रही है बैजनाथ में 1 किलो 813 ग्राम चरस बरामद पहला मामला थाना बैजनाथ के तहत गणक्षेत्र रेलवे क्रॉसिंग के पास का है सीआई की टीम ने नाकाबंदी एवं चेकिंग के दौरान एक कार्रवाई में 1 किलो 813 ग्राम अवैध चरस बरामद की इस मामले में पुलिस ने 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि उनके साथ मौजूद 17 वर्षीय नाबालिग को नियमानुसार उसके परिजनों के संरक्षण में सौंपा गया गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अमित कुमार (28), अशोक कुमार (35), अश्विनी कुमार (23), अतुल कुमार (24), आयुष (21) और अक्षय कुमार (27) के रूप में हुई है।
पुलिस ने मामले में एक आल्टो K-10 कार, एक होंडा स्कूटी और एक पल्सर मोटरसाइकिल भी कब्जे में लिए हैं पुलिस थाना बैजनाथ में एनडीपीएस एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगामी जांच एवं कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
मैक्लोडगंज में हॉस्टल से नशीले पदार्थ बरामद
दूसरा मामला थाना मैक्लोडगंज के तहत अपर धर्मशाला स्थित EDM हॉस्टल का है पुलिस को मिली गुप्त सूचना के आधार पर टीम ने हॉस्टल में रेड की तलाशी के दौरान बार रूम डांस रूम के पूर्वी कोने में रखे कूड़ेदान की जांच करने पर एक काले रंग का छोटा पर्स बरामद हुआ पर्स की तलाशी लेने पर उसमें 0.95 ग्राम चिट्टा, 3.70 ग्राम अफीम, 1.33 ग्राम चरस और 1.54 ग्राम गांजा बरामद हुआ। इस संबंध में FIR नंबर 56/2026 दर्ज की गई है पुलिस के अनुसार मामले में अमीर खान (35), निवासी भोपाल, मध्य प्रदेश और राजेश रंजन पजौरिया, निवासी चित्तौड़गढ़, राजस्थान को आरोपी बनाया गया है पुलिस के अनुसार दोनों ने होटल लीज पर लिया हुआ था मामले में आगामी जांच और कानूनी कार्रवाई जारी है एएसपी कांगड़ा संजीव चौहान ने कहा कि जिले में नशे के कारोबार के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें