पंजाब में नशे के खिलाफ सियासी जंग तेज, गुलजार सिंह के समर्थन में कांग्रेस का नेता अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने आरोप लगाया कि पंजाब में नशे की स्थिति गंभीर हो चुकी है और इस बड़ा मार्च

चंडीगढ़: पंजाब में नशे के मुद्दे को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। कांग्रेस नेता अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने आरोप लगाया कि पंजाब में नशे की स्थिति गंभीर हो चुकी है और इस मुद्दे पर आवाज उठाने वाले लोगों को परेशान किया जा रहा है।


राजा वड़िंग ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए कहा कि कांग्रेस नेता गुलजार सिंह की लड़ाई अब केवल उनकी नहीं, बल्कि पूरे पंजाब की लड़ाई बन चुकी है। उन्होंने आरोप लगाया कि गुलजार सिंह ने नशे के खिलाफ आवाज उठाई, जिसके बाद उन्हें पंजाब सरकार की प्रताड़ना झेलनी पड़ी।

सचिन पायलट की अगुवाई में निकलेगा विरोध मार्च

पोस्ट के मुताबिक, कांग्रेस की ओर से सचिन पायलट की अगुवाई में विरोध मार्च निकाला जाएगा। कांग्रेस का कहना है कि यह मार्च गुलजार सिंह के परिवार को न्याय दिलाने और हरपाल सिंह चीमा के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर आयोजित किया जाएगा।

राजा वड़िंग ने बताया कि इस विरोध मार्च के जरिए पंजाब में नशे के मुद्दे को प्रमुखता से उठाया जाएगा और सरकार पर कार्रवाई के लिए दबाव बनाया जाएगा।

कांग्रेस नेताओं ने पंजाब सरकार पर नशे के मुद्दे को लेकर गंभीर सवाल उठाए हैं। वहीं, इस पूरे मामले को लेकर आने वाले दिनों में पंजाब की राजनीति और गरमाने के आसार हैं।

टिप्पणियाँ