गुरुग्राम में बाइक राइडर के साथ हुई कार चालक की टक्कर में दर्ज हिट एंड रन मामले में आरोपी के वकील का पक्ष आया सामने

गुरूग्राम के गोल्फ कोर्स रोड पर बाइक राइडर युवती के साथ छेड़छाड़ कर अश्लिल इशारे कर युवती को एक कार चालक ने रोकने का इशारा किया लेकिन युवती नहीं रुकी जिसके बाद कार चालक ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी जिसके चलते युवती बाइक सहित लगभग 50 मीटर तक घिसटती हुई चली गई। पूरी वारदात हेलमेट में लगे कैमरे में कैद हो गई। फिलहाल इस मामले में पीड़िता सिया की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ छेड़छाड़,अश्लिल हरकत करने, हिट एंड रन व अन्य धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और आरोपी की तलाश की जा रही है।

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक युवती के अन्य साथियों ने आरोपी की गाड़ी का पीछा किया लेकिन आरोपी उन्हें चकमा देकर भागने में कामयाब हो गया। गौरतलब है की आरोपी की पहचान पलवल जिले के गांव टिकरी गुजर के कल्याण बैंसला के रूप में हुई है जो पलवल की न्यू कालोनी में एक जिम संचालक था लेकिन अभी जिम किसी विवाद के चलते बंद थी जिसका दोबारा से रेनोवेशन का काम चल रहा था और 17 सितंबर को दोबारा से KVT जिम का उद्घाटन होना था । फिलहाल पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।


वहीं इस मामले में आरोपी कल्याण बैसला के वकील नवीन बैंसला ने बताया की कल्याण बैंसला दिल्ली से आ रहे थे गाड़ी में उनकी बहन और बुआ का बेटा था जो उनसे उम्र में बड़ा था जब वह गोल्फ कोर्स रोड पर पहुंचे तो पीछे से कई बाइक राइडर्स कभी उनकी गाड़ी के आगे तो कभी पीछे अपनी बाइकों को बेतरतीब तरीके से चला रहे थे लगभग 10 मिनट तक उन्होंने उन्हें परेशान किया इसके बाद उन्होंने अपना हाथ निकाल कर एक बाइक राइडर को इशारा किया की आप बहुत अच्छी बाइक चला रहे हो लेकिन थोड़ा सा धीरे चलाओ और संभाल कर चलाओ।वकील नवीन बैंसला ने बताया की कल्याण बैंसला भी बाइक राइडर है उसे भी बाइक राइड करनी पसंद है लेकिन वह बाइक राइडर्स उन्हें काफी परेशान कर रहे थे जिसके चलते उन्होंने अपनी कार को तेज गति से उनसे आगे निकालने की कोशिश की और उन्हें आगे मुड़ना था कि तभी एक बाइक की कार की साइड से टकरा गई इसके बाद में रेड लाइट पर रुके भी लेकिन उनके बड़े भाई ने कहा कि यदि यहां रुके तो उनके साथ मारपीट हो सकती है इसको लेकर वह वहां से अपनी कार लेकर निकल गए। वहीं वकील नवीन बैंसला के मुताबिक जो एक छोटी सी वीडियो क्लिप बार-बार मीडिया और सोशल मीडिया में चलाई जा रही है वह आधी अधूरी है पूरी वीडियो मीडिया और सोशल मीडिया पर चलवाई जाए हां नवीन बैंसला ने बताया कि कल्याण बैंसला ने यह स्वीकार किया कि गलती से उनकी कार से बाइक राइडर के साथ टक्कर हुई लेकिन उनकी कोई ऐसी मनसा नहीं थी उन्हें तो बाद में पता चला की बाइक राइडर महिला थी जिसका उन्हें अफसोस भी है। लेकिन फिर भी उन्हें मीडिया और सोशल मीडिया में ऐसे पेश किया जा रहा है जैसे वह बहुत बड़े क्रिमिनल और आरोपी हैं जबकि कल्याण बैंसला के ऊपर आज तक कोई भी पुलिस मुकदमा दर्ज नहीं है और वह सभ्य परिवार से आते हैं जिम चलाते हैं बच्चों को ट्रेनिंग देते हैं और खुद नेशनल लेवल के कबड्डी प्लेयर रह चुके हैं। 

टिप्पणियाँ