जिला प्रशासन ने इसे ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंचाने की योजना तैयार की है। इसके तहत सब-डिवीजन और ग्रामीण स्तर पर संचालित लाइब्रेरी में भी आधुनिक किताबी कॉर्नर विकसित किए जाएंगे। इससे प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले विद्यार्थियों को पढ़ाई के लिए बेहतर माहौल और सुविधाएं मिल सकेंगी।
हाल ही में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने हमीरपुर स्थित जिला लाइब्रेरी में मॉडर्न किताबी कॉर्नर का उद्घाटन किया था। यहां विद्यार्थियों के बैठने के लिए खुले स्पेस के साथ आधुनिक फर्नीचर और पढ़ाई के अनुकूल माहौल तैयार किया गया है। इस पहल को विद्यार्थियों से अच्छा रिस्पांस मिलने के बाद प्रशासन ने अब इसी मॉडल को अन्य लाइब्रेरी में लागू करने का फैसला लिया है।
ग्रामीण विद्यार्थियों को मिलेगी बड़ी सुविधा
हमीरपुर जिला मुख्यालय स्थित लाइब्रेरी में प्रतिदिन सैकड़ों छात्र-छात्राएं प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए पहुंचते हैं। ऐसे में ग्रामीण और दूरदराज के क्षेत्रों से आने वाले विद्यार्थियों को लंबा सफर तय करना पड़ता है। ब्लॉक और ग्रामीण स्तर पर लाइब्रेरी में आधुनिक किताबी कॉर्नर विकसित होने से विद्यार्थियों के समय और आने-जाने के खर्च की बचत होगी।
विद्यार्थी अपने नजदीकी लाइब्रेरी में ही बेहतर माहौल में पढ़ाई कर सकेंगे। खासतौर पर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं को इसका सीधा लाभ मिलने की उम्मीद है।
जिला लाइब्रेरी के मॉडल को किया जाएगा लागू
डीसी गंधर्वा राठौड़ ने बताया कि जिला लाइब्रेरी में ट्रायल के तौर पर मॉडर्न किताबी कॉर्नर तैयार किया गया था। इसमें विद्यार्थियों के बैठने के लिए नया खुला स्पेस और आधुनिक फर्नीचर लगाया गया, ताकि उन्हें पढ़ाई के लिए सुविधाजनक और बेहतर वातावरण मिल सके।उन्होंने बताया कि ट्रायल सफल रहने के बाद अब इसी तरह के किताबी कॉर्नर सब-डिवीजन और ग्रामीण स्तर की लाइब्रेरी में भी विकसित किए जाएंगे। इसका उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थियों को भी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध करवाना है, ताकि वे प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी बेहतर तरीके से कर सकें।
ग्रामीण युवाओं को मिलेगा पढ़ाई का बेहतर माहौल
प्रशासन की इस पहल से ग्रामीण क्षेत्रों में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को अपने घर के नजदीक अध्ययन की सुविधा मिलेगी। इससे न केवल उनका समय और पैसा बचेगा, बल्कि उन्हें पढ़ाई के लिए एकाग्र और आधुनिक वातावरण भी उपलब्ध हो सकेगा।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें