डॉ. जनक राज ने कहा– जनजातीय पहचान सर्वोपरि


मैहला में गूंजा बिरसा मुंडा का संदेश: सत्येंद्र सिंह बोले– संघर्ष की मिसाल

भरमौर : मैहला क्षेत्र में बनवासी कल्याण आश्रम द्वारा जालपा मंदिर परिसर में भगवान बिरसा मुंडा जयंती हर्षोल्लास से मनाई गई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग, सामाजिक प्रतिनिधि और श्रद्धालु शामिल हुए।

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता और बनवासी कल्याण आश्रम प्रकल्प के राष्ट्रीय अध्यक्ष सत्येंद्र सिंह ने बिरसा मुंडा के जीवन, उनके संघर्ष और समाज के उत्थान के लिए उनके योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि बिरसा मुंडा सिर्फ एक नाम नहीं, बल्कि साहस, समर्पण और जागृति का प्रतीक हैं। उनकी प्रेरणा आज भी जनजातीय समाज को नई दिशा देने का कार्य कर रही है।

भरमौर–पांगी के विधायक डॉ. जनक राज ने अपने संबोधन में कहा कि जनजातीय समाज की संस्कृति, परंपरा और अधिकारों की रक्षा सर्वोपरि है। उन्होंने बनवासी कल्याण आश्रम के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि जनसमस्याओं के समाधान और क्षेत्रीय विकास के लिए समाज और सरकार के संयुक्त प्रयास जरूरी हैं।
कार्यक्रम के दौरान स्थानीय समुदाय की सहभागिता उत्साहजनक रही और लोगों ने जनजातीय परंपराओं के संरक्षण का संकल्प दोहराया।

Comments