पंजाब मंडी बोर्ड की ओर से 'ऑल इंडिया स्टेट एग्रीकल्चरल मार्केटिंग बोर्ड टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट' का आगाज़
--- चेयरमैन हरचंद सिंह बरसट की तरफ से विभिन्न राज्यों से पहुंची टीमों का हार्दिक स्वागत
--- 7 से 12 जून तक चलने वाले इस टूर्नामेंट के लिए किसान भवन में खिलाड़ियों के सम्मान में विशेष डिनर का आयोजन
--- नौजवानों को खेलों से जोड़ने के लिए पंजाब की मंडियों को 'इनडोर स्टेडियम' के रूप में खोलकर दी जा रही मुफ्त कोचिंग: बरसट
चंडीगढ़, 7 जून 2026 : – पंजाब मंडी बोर्ड के चेयरमैन स. हरचंद सिंह बरसट के नेतृत्व में 'ऑल इंडिया स्टेट एग्रीकल्चरल मार्केटिंग बोर्ड टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट 2026 सीजन-2' का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें देश भर के विभिन्न राज्यों के एग्रीकल्चरल मार्केटिंग बोर्डों की टीमें भाग ले रही हैं। इस टूर्नामेंट में पंजाब स्टेट एग्रीकल्चरल मार्केटिंग बोर्ड, हरियाणा स्टेट एग्रीकल्चरल मार्केटिंग बोर्ड, हिमाचल प्रदेश स्टेट एग्रीकल्चरल मार्केटिंग बोर्ड, उत्तराखंड स्टेट एग्रीकल्चरल मार्केटिंग बोर्ड और दिल्ली एग्रीकल्चरल मार्केटिंग बोर्ड की टीमें भाग लेने पहुंची हैं।
7 जून से 12 जून तक चलने वाले इस टूर्नामेंट की रस्मी शुरुआत से पहले पंजाब मंडी बोर्ड के चेयरमैन स. हरचंद सिंह बरसट की ओर से किसान भवन, चंडीगढ़ में सभी टीमों के खिलाड़ियों के लिए विशेष डिनर का आयोजन किया गया। इस दौरान देश भर से पहुंची विभिन्न राज्यों की टीमों के खिलाड़ियों और अधिकारियों का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। इस अवसर पर स. बरसट ने टूर्नामेंट में भाग लेने वाली सभी टीमों और खिलाड़ियों को गुलदस्ते भेंट कर उनका स्वागत किया और उनसे मुलाकात की। इसके साथ ही टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करने के लिए सभी खिलाड़ियों का हौसला भी बढ़ाया।
इस दौरान अपने संबोधन में पंजाब मंडी बोर्ड के चेयरमैन ने खेलों के महत्व पर विशेष जोर दिया। उन्होंने बताया कि पंजाब मंडी बोर्ड द्वारा बच्चों को खेलों से जोड़ने के लिए 'ऑफ सीजन' के दौरान पंजाब राज्य की मंडियों को इनडोर स्टेडियम के रूप में खोला गया है, जहां मुफ्त कोचिंग दी जाती है। इसके तहत मलोट में बास्केटबॉल, श्री मुक्तसर साहिब में बैडमिंटन, सुल्तानपुर लोधी में बास्केटबॉल और रामपुरा फूल मंडी में बच्चों को स्केटिंग भी सिखाई जाती है।
स. बरसट ने कहा कि खेल हमारे जीवन का एक अहम हिस्सा हैं और ये हमें अनुशासन, समय प्रबंधन और टीम भावना सिखाते हैं। उन्होंने कहा कि खेल आज की युवा पीढ़ी को नशे से दूर रखने और स्वस्थ जीवन जीने के लिए बहुत जरूरी हैं। ड्यूटी के साथ-साथ खेलों में भाग लेना बेहद आवश्यक है। रोजाना की भागदौड़ के बीच खेल ही एक ऐसा साधन हैं, जो इंसान को मानसिक और शारीरिक रूप से तरोताजा रखते हैं। जब हमारा शरीर और दिमाग स्वस्थ होगा, तभी हम अपने कार्यों और सार्वजनिक सेवाओं को बेहतर तरीके से कर सकेंगे।
स. बरसट ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे राष्ट्रीय स्तर के टूर्नामेंटों से देश के विभिन्न राज्यों से आए कर्मचारियों और अधिकारियों को एक-दूसरे के सभ्याचार को समझने तथा आपसी भाईचारे को मजबूत करने का अवसर मिलता है। उन्होंने कहा कि यह टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट 12 जून तक चलेगा। पंजाब मंडी बोर्ड द्वारा टूर्नामेंट को सफल बनाने के लिए पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। किसान भवन में आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान पंजाब मंडी बोर्ड के उच्च अधिकारी और कर्मचारी भी उपस्थित रहे।
.jpeg)
Comments
Post a Comment