ओमान में लापता आदित्य शर्मा के परिजनों से जयराम ठाकुर ने की बात, हरसंभव सहायता का दिया भरोसा


शिमला -हमीरपुर के रहने वाले आदित्य शर्मा के ओमान की खाड़ी में अमेरिकी हमले के बाद लापता होने की घटना पर पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जय राम ठाकुर ने गहरा दुख व्यक्त किया है। जयराम ठाकुर ने आदित्य शर्मा के पिता से दूरभाष पर बातचीत कर अपनी संवेदनाएं प्रकट कीं और परिवार को इस कठिन समय में हरसंभव सहायता का भरोसा दिया।

उन्होंने कहा कि इस दुखद परिस्थिति में पूरा प्रदेश आदित्य शर्मा के परिवार के साथ खड़ा है। जयराम ठाकुर ने आशा जताई कि मामले में जल्द स्पष्ट जानकारी सामने आएगी तथा परिवार को आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से भी मामले पर गंभीरता से ध्यान देने की अपील की।

Comments