मोर्चरी में चूहों ने कुतरा महिला का शव ; डिलीवरी के बाद मौत, पोस्टमॉर्टम से पहले शव की दुर्दशा पर हंगामा

 हिसार के सिविल अस्पताल की मोर्चरी में बड़ी लापरवाही सामने आई है। यहां हांसी की एक 25 वर्षीय महिला के शव को चूहों द्वारा माथा कुतरे जाने का मामला सामने आया है। महिला की पहचान कोमल के रूप में हुई है। जिसकी डिलीवरी के दौरान तबीयत बिगड़ने के बाद मौत हो गई थी। रविवार को पोस्टमॉर्टम से पहले जब परिजनों ने शव देखा तो उसके सिर और चेहरे पर गंभीर निशान दिखाई दिए। शव के आसपास चूहे घूमते नजर आने पर परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने अस्पताल प्रशासन के खिलाफ जमकर हंगामा किया।


परिजनों का आरोप है कि कोमल को पहली डिलीवरी के लिए हांसी के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया था। ऑपरेशन के दौरान अधिक रक्तस्राव होने पर उसे गंभीर हालत में हिसार रेफर किया गया, हिसार पहुंचने पर डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया गया। इसके बाद शव को हिसार सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया था।

परिजनों का कहना है कि मौत के समय महिला के सिर पर किसी प्रकार की चोट नहीं थी, लेकिन मोर्चरी में रखे जाने के दौरान चूहों ने शव को बुरी तरह कुतर दिया। घटना के बाद अस्पताल प्रशासन की व्यवस्थाओं पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। वहीं परिजनों ने मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।


जांच अधिकारी अनिल कुमार ने बताया कि हमें कोमल का डेड का रुक्का प्राप्त हुआ था और हमने परिवार वालों के बयान दर्ज कर लिये है। ओर डेडबॉडी का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। ओर जैसा भी नतीजा होगा उसके हिसाब से कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने कहा कि बयान दर्ज कर लिये है । पोस्टमार्टम रिपोर्ट ओर जांच की जाएगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार ओर जांच में जो भी आएगा उसके हिसाब से कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। चूहे कुतरने के मामले में कहा कि मामला संज्ञान में आया है। स्टाफ को सूचित किया जाएगा ओर इसकी भी जांच की जाएगी और  ओर जो भी लापरवाही है उस पर कार्यवाही की जाएगी।


Comments