अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा ओमान की अंबेसी और सरकार के साथ भारतीय दूतावास इस विषय को उठाये, ताकि आदित्य शर्मा का पार्थिव शरीर जल्द से जल्द भारत लाया जा सके
हमीरपुर: ओमान में अमेरिकी हमले के दौरान हमीरपुर के आदित्य शर्मा की मौत हुई है जिसको लेकर हमीरपुर के सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने दुख जताया है। अनुराग सिंह ठाकुर ने बताया कि आदित्य शर्मा ने विदेश में जाकर अपनी सेवाएं प्रदान की है। विदेश में आदित्य शर्मा की जान गई है जिसका पूरे हिमाचल प्रदेश में दुख है। अनुराग सिंह ठाकुर ने बताया कि उन्होंने विदेश मंत्री से मांग की है कि ओमान की सरकार कंपनी के साथ भारतीय दूतावास बातचीत करें ताकि आदित्य शर्मा का पार्थिव शरीर भारत लाया जा सके। अनुराग सिंह ठाकुर ने बताया कि विदेश मंत्रालय से इस बारे में बातचीत की जा रही है कि वहां पर क्या हुआ है ताकि इसकी जांच की जा सके।
Comments
Post a Comment