कॉकरोच एक बहुत ही गंदे कीड़े का नाम अनिल विज ने कॉकरोच पार्टी को लेकर प्रतिक्रिया देते हुए कहा...

 अम्बाला :कॉकरोच पार्टी को लेकर अनिल विज ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि कॉकरोच एक बहुत ही गंदे कीड़े का नाम है । इसको छोटा बच्चा भी देख कर चप्पल से कुचल देता है । संघर्ष करो यह प्रजातंत्र में सबको अधिकार है परंतु अपना नाम बदल लो ।


भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहां है कि कैप्टन अमरिंदर सिंह उनके संपर्क में और वह फिर से कांग्रेस पार्टी ज्वाइन करेंगे इसको लेकर प्रतिक्रिया देते हुए हरियाणा का कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने कहा कि होंडा सब अपने हंसो आवाज में कब क्या कह जाते हैं क्या सोचते हैं विज ने कहा कि उन्होंने तो आज अमरेंद्र सिंह की फोटो जेपी नड्डा जी के साथ देखी है अब यह सपने लेते हैं लेते रहे, सपने लेने पर तो कोई टैक्स ही नहीं और ना ही कोई सजा है 

पेट्रोल डीजल के बाद अब एक बार फिर घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम बढ़ाए गए हैं जिसको लेकर प्रतिक्रिया देते हुए हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने कहा है कि जो चीज बाहर से आ रही है और युद्ध की वजह से इसमें व्यवधान पैदा हुआ है भारत तो लड़ाई कर नहीं रहा , विदेशी ताकत लड़ाई कर रही है जो रास्ता है स्टेट आफ हार्मोस वह अमेरिका ने बंद किया हुआ है और हमारे देश का 25 से 30 परसेंट क्रूड और गैस वहीं से आता है किसी और से खरीदेंगे या किसी और रूट से मंगवाएंगे तो महंगाई होना स्वाभाविक है इसलिए दाम बढ़ रहे हैं और फिर भी विश्व का तुलनात्मक अध्ययन किया जाए तो बाकी देशों के मुकाबले हमारे देश में दाम बहुत कम है क्योंकि हमारे पास नरेंद्र मोदी नाम का एक कुशल प्रशासक है जिसको चीजों को हैंडल करना आता मुसीबत में से देश को निकालना आता है। 


Comments