ट्राइडेंट ने सस्टेनेबिलिटी इनिशिएटिव और सप्ताहभर के जागरूकता अभियान के साथ वर्ल्ड एनवायरनमेंट डे मनाया


चंडीगढ़/पंजाब, 8 जून : विश्व पर्यावरण दिवस 2026 के अवसर पर ट्राइडेंट ग्रुप ने पंजाब के अपने संघेरा, धौला तथा मध्य प्रदेश के बुधनी स्थित विनिर्माण परिसरों में सप्ताहभर विभिन्न पर्यावरण संरक्षण गतिविधियों का आयोजन किया। ‘इंस्पायर्ड बाय नेचर, फॉर क्लाइमेट, फॉर आवर फ्यूचर’ थीम के तहत आयोजित इस अभियान में कर्मचारियों और स्थानीय समुदायों ने सक्रिय भागीदारी निभाई। अभियान का उद्देश्य जल संरक्षण, हरित आवरण बढ़ाने, अपशिष्ट प्रबंधन, पुनर्चक्रण तथा पर्यावरण के प्रति जागरूकता को बढ़ावा देना रहा।


अभियान की शुरुआत सभी इकाइयों में पर्यावरण संरक्षण की शपथ के साथ हुई। कर्मचारियों ने जल के विवेकपूर्ण उपयोग, जिम्मेदार अपशिष्ट प्रबंधन, रीसाइक्लिंग, सर्कुलर इकोनॉमी को बढ़ावा देने तथा सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग को कम करने का संकल्प लिया।

पर्यावरण सप्ताह के दौरान विभिन्न इकाइयों में ‘ग्रीन काइज़न’ पहलों की पहचान की गई। इन पहलों का उद्देश्य जल उपयोग को अधिक प्रभावी बनाना, अपशिष्ट उत्पादन में कमी लाना, परिचालन दक्षता बढ़ाना तथा कार्यस्थलों को अधिक स्वच्छ एवं पर्यावरण-अनुकूल बनाना है। यह पहल ट्राइडेंट द्वारा अपने दैनिक संचालन में सतत विकास के सिद्धांतों को शामिल करने के प्रयासों का हिस्सा है।

सप्ताहभर चले पौधारोपण अभियानों के दौरान विभिन्न परिसरों में 2100 से अधिक पौधे लगाए गए। इसके साथ ही ट्राइडेंट द्वारा अब तक लगाए गए पौधों की कुल संख्या 11.90 लाख से अधिक हो गई है।

से नो टू प्लास्टिक बैग्स-प्लास्टिक बैग को ना कहें” अभियान के तहत बरनाला स्थित कुष्ठ आश्रम और स्थानीय सब्जी मंडी में पर्यावरण-अनुकूल जूट के थैले वितरित किए गए, ताकि लोगों को प्लास्टिक के विकल्प अपनाने के लिए प्रेरित किया जा सके।

मध्य प्रदेश के बुधनी स्थित ट्राइडेंट संयंत्र में कर्मचारियों ने ‘निर्मल नर्मदा’ अभियान में भाग लेते हुए नर्मदा नदी के तटों से लगभग छह टन कचरा हटाया। इसके साथ ही दशहरा मैदान से बुधनी घाट तक पांच किलोमीटर की वॉकाथॉन आयोजित की गई, जिसमें कर्मचारियों के अलावा स्थानीय प्रशासन के प्रतिनिधियों ने भी भाग लिया।

ट्राइडेंट ग्रुप के अनुसार पर्यावरण सप्ताह के तहत आयोजित गतिविधियों ने पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने, सामुदायिक सहभागिता को प्रोत्साहित करने और सतत विकास के प्रति संगठन की प्रतिबद्धता को और मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कंपनी भविष्य में भी ऐसे अभियानों के माध्यम से हरित और टिकाऊ भविष्य के निर्माण में योगदान देती रहेगी।

Comments