"देश का GenZ और नौजवान मोदी सरकार से बेहद दुखी,जंतर-मंतर पर उमड़ा जनसैलाब बड़े बदलाव का संकेत": डॉ. सुशील गुप्ता

नई दिल्ली/चंडीगढ़: देश की सबसे बड़ी परीक्षाओं में लगातार हो रही अनियमितताओं, पेपर लीक और बेरोजगारी के खिलाफ जंतर-मंतर पर हजारों युवाओं, विद्यार्थियों और अभिभावकों ने जोरदार प्रदर्शन किया। आम आदमी पार्टी इस आंदोलन में युवाओं द्वारा उठाई मांगों का पुरजोर समर्थन करती। डॉ. सुशील गुप्ता ने युवाओं की भावनाओं को समझते हुए अपने ब्यान में मोदी सरकार पर तीखा हमला बोला और कहा कि सरकार की युवाओं के प्रति बेरुखी के कारण आज देश का नौजवान सड़कों पर अपनी लड़ाई स्वयं लड़ने को मजबूर है। यह आक्रोश देश में एक बड़े बदलाव का स्पष्ट संकेत है।



संस्थाएं फेल, शिक्षा मंत्री इस्तीफा दें:

डॉ. सुशील गुप्ता ने NEET UG-2026, CUET-2026 और CBSE पोर्टल में आई गंभीर खामियों का मुद्दा उठाते हुए कहा, "जब देश की सबसे बड़ी परीक्षाएं और उन्हें आयोजित कराने वाली संस्थाएं लगातार फेल हो रही हैं, तो इसकी जवाबदेही केंद्रीय शिक्षा की मंत्री क्यों नहीं तय कर रहे? कई पेपर लीक के दोषी शिक्षा मंत्री को अपने पद पर बने रहने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है, उन्हें तुरंत इस्तीफा देना चाहिए।" उन्होंने आरोप लगाया कि OSM (Onscreen Marking) के टेंडर में स्थापित और बड़ी कंपनियों को दरकिनार कर भारी गड़बड़ी की गई है, जिसकी उच्च स्तरीय जांच होनी चाहिए।


*4 करोड़ युवाओं का भविष्य अधर में:*

आंकड़ों का हवाला देते हुए 'आप' प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि पिछले दो दशकों में देश में 45 से ज्यादा बड़ी परीक्षाओं के पेपर लीक हुए हैं, जिससे लगभग 4 करोड़ युवाओं का भविष्य सीधे तौर पर प्रभावित हुआ है। NEET के लाखों विद्यार्थी और उनके अभिभावक दोबारा पेपर लीक होने और धांधली को लेकर बेहद चिंतित हैं। भारत में 15 से 29 साल के लगभग 40 करोड़ युवा हैं और आज इस GenZ व नौजवान पीढ़ी में मोदी सरकार की नीतियों के खिलाफ घोर असंतोष है।


*युवाओं के आंदोलन को 'देशविरोधी' बताना बीजेपी का घमंड:*

डॉ. सुशील गुप्ता ने मोदी सरकार के मंत्रियों के बयानों की कड़ी निंदा करते हुए कहा, "बीजेपी के बड़े मंत्रियों का यह कहना कि 'हमारी सरकार में इस्तीफे नहीं होते', युवाओं की भावनाओं की अनदेखी और सरकार के चरम घमंड को दिखाता है। सबसे शर्मनाक बात यह है कि हक की आवाज उठाने वाले युवाओं के इस आंदोलन को मोदी सरकार 'देशविरोधी' बता रही है, जो युवाओं के प्रति उनकी घटिया मानसिकता का प्रतीक है।"


*आम आदमी पार्टी युवाओं के साथ:*

अंत में डॉ. सुशील गुप्ता ने स्पष्ट तौर पर कहा कि आम आदमी पार्टी युवाओं की सभी मांगों का पूरी तरह समर्थन करती है। उन्होंने मोदी सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि सरकार को युवाओं के गुस्से और उनकी भावनाओं को समझना चाहिए। आंदोलन को बदनाम करने की बजाय, सरकार को सभी युवाओं को भरोसे में लेकर इस गंभीर समस्या का तुरंत और स्थाई समाधान निकालना चाहिए।


Comments