स्वास्थ्य विभाग की ओर से आयुषमान आरोग्य मंदिर सकेतड़ी में लगाया गया टीबी जागरूकता शिविर

पंचकूला, 8 जून :  टीबी की बीमारी को जड़ से समाप्त करने के लिए जिला स्वास्थ्य विभाग की ओर से 100 दिन के अभियान के दूसरा चरण के दौरान आज आयुषमान आरोग्य मंदिर सकेतड़ी में टीबी जागरूकता शिविर लगाया गया। जागरूकता शिविर में लोगो को स्वस्थ विभाग की ओर से चलाई गई मोबाइल वैन के बारे में जानकारी दी गई।


यह मोबाइल वैन गांव और अर्बन स्लम एरिया से जाकर लोगों की जांच कर रही है। इस दौरान 11 लोगो के बलगम के सैंपल लिए गए वहीं कफ अगेंस्ट टीबी के तहत भी 17 लोगो की जांच के गई। 


   लोगो को बताया गया कि दो सप्ताह से ज्यादा खांसी, बुखार, सीने में दर्द, बलगम में खून आना, वजन कम होना जैसे लक्षण होने पर टीबी हो सकती है, इन्हें नजर अंदाज नहीं किया जा सकता। इसके लिए तुरंत जांच करवानी चाहिए। अगर टीबी है तो जांच के बाद दवाइयां शुरू हो जाती है। उन्हें बताया गया कि सभी सरकारी अस्पतालों में मुफ्त जांच और इलाज की सुविधा उपलब्ध है। इलाज के 6 महीने तक प्रति महीना एक हजार रुपये खुराक के लिए सरकार की तरफ से दिए जा रहे हैं। 


इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग के एसटीएस सतीश, सीएचओ कोमल, एएनएम तथा अन्य स्टाफ मौजूद रहा।



Comments