हिमाचल की ऊंची चोटियों पर मौसम की पहली बर्फबारी, तापमान में आई गिरावट

Uploading: 133389 of 133389 bytes uploaded.


लाहौल स्पीति। हिमाचल प्रदेश की ऊंची चोटियों पर मौसम की पहली बर्फबारी ने दस्तक दे दी है। प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्रों में देर रात से हो रही बारिश के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही थी, वहीं गुरुवार सुबह ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी का दौर भी शुरू हो गया।
मनाली के रोहतांग पास, लाहौल-स्पीति के बारालाचा दर्रा और कुंजम दर्रा तथा किन्नौर की मुलिंग घाटी में हल्की बर्फबारी दर्ज की गई है। ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हुई ताजा बर्फबारी के बाद मौसम में ठंडक बढ़ गई है और तापमान में अचानक गिरावट दर्ज की गई है।
पहली बर्फबारी के बाद हिमाचल की ऊंची पर्वत चोटियों ने सफेद चादर ओढ़नी शुरू कर दी है। इससे जहां पर्वतीय क्षेत्रों में ठंड का असर बढ़ गया है, वहीं मौसम के बदलते मिजाज का असर निचले क्षेत्रों में भी महसूस किया जा रहा है।

टिप्पणियाँ