‘कंस–कृष्ण मल्लयुद्ध’ गीत 6 दिसंबर को रिलीज, मास्टर साहिल की नई प्रस्तुतिका को दर्शकों का मिल रहा प्यार
शिमला: लोकधुनों और भक्ति गीतों में अपनी अलग पहचान बना चुके मास्टर साहिल का नया भक्ति-आधारित प्रस्तुतिकरण ‘कंस–कृष्ण मल्लयुद्ध’ 6 दिसंबर शाम 5 बजे आधिकारिक तौर पर रिलीज कर दिया जाएगा। पोस्टर जारी होने के बाद से ही दर्शकों में इस गीत को लेकर खास उत्सुकता देखी जा रही थी।
यह वीडियो VISION FRAMEZ द्वारा फिल्माया गया है, जिसमें पौराणिक प्रसंग—भगवान कृष्ण और कंस के बीच हुए ऐतिहासिक मल्लयुद्ध—को भव्य रूप में दर्शाया गया है। पोस्टर में भी इसी रोमांचक दृश्य की झलक दिखाई दे रही है।
गीत को मास्टर साहिल ने अपनी मधुर आवाज़ में गाया है। संगीत IB Studio शाहपुर ने तैयार किया है, जबकि गीत के निर्माता और गीतकार पवन ठाकुर हैं। निर्देशन व संपादन आशीष बी ने किया है। वीडियो डिजाइन VISION FRAMEZ द्वारा किया गया है।
गीत का पोस्टर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर दर्शकों का शानदार रिस्पॉन्स देखने को मिल रहा है। भक्तिमय भाव, आकर्षक दृश्य और दमदार प्रस्तुति इसे खास बना रहे हैं। दर्शकों ने इसे हिंदू पौराणिक कथाओं को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का प्रभावी प्रयास बताया है।
Comments
Post a Comment