ब्रेही की बेटी स्नेहा ने राष्ट्रीय शतरंज चैंपियनशिप के लिए किया क्वालीफाई,विधायक डॉ. जनक राज ने दी बधाई
चंबा: भरमौर क्षेत्र के लिए गर्व का क्षण है। ब्रेही पंचायत के अति दुर्गम गांव चोभूगला की प्रतिभाशाली छात्रा स्नेहा, श्री लेहरू राम की पुत्री, ने बेंगलुरु में होने वाली 69वीं राष्ट्रीय स्कूल खेल शतरंज चैंपियनशिप 2025-26 के लिए क्वालीफाई कर लिया है।
भरमौर के विधायक डॉ. जनक राज ने स्नेहा की इस सफलता पर खुशी जताते हुए कहा कि एक दुर्गम क्षेत्र से निकलकर राष्ट्रीय स्तर पर अपनी जगह बनाना बेहद प्रेरणादायक है। उन्होंने कहा कि “स्नेहा की लगन, परिश्रम और तेज दिमाग वास्तव में प्रशंसनीय है। हम सभी को उन पर गर्व है।”
विधायक ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ब्रेही के शिक्षकों और स्नेहा के अभिभावकों को भी हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि स्नेहा की उपलब्धि पूरे क्षेत्र के लिए सम्मान की बात है।
उन्होंने सभी से आग्रह किया कि बेंगलुरु में होने वाली नेशनल चैंपियनशिप के लिए स्नेहा को शुभकामनाएं दें, ताकि वह प्रदेश का नाम और भी ऊँचा करे।
Comments
Post a Comment