सैन्ट्रल सैक्टर स्कीम ऑफ स्कॉलरशिप फॉर कॉलेज एण्ड यूनिवर्सिटी स्टूडेंट के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की बढ़ाई अन्तिम तिथि
चंडीगढ़, 5 दिसंबर - भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय द्वारा संचालित प्रधानमंत्री उच्चतर शिक्षा प्रोत्साहन योजना के तहत सेंट्रल सैक्टर स्कीम ऑफ स्कॉलरशीप फॉर कॉलेज एण्ड यूनिवर्सिटी स्टूडेंट (PM-USP CSSS) वर्ष 2025-26 के लिए ऑनलाइन आवेदन-पत्र भरने की अन्तिम तिथि मंत्रालय द्वारा 30 नवम्बर, 2025 निर्धारित की गई थी, जिसे अब बढ़ाकर 15 दिसंबर, 2025 कर दिया है। यह प्रक्रिया 02 जून, 2025 से आरम्भ हो चुकी है।
इस आशय की जानकारी देते हुए हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड प्रवक्ता ने बताया कि इस स्कीम के लिए फ्रैश छात्रवृति के पात्र छात्र/छात्राओं की मैरिट कट ऑफ लिस्ट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाईट www.bseh.org.in पर उपलब्ध है। इसके अतिरिक्त रिन्यूवल के पात्र छात्र/छात्राएं शिक्षा मंत्रालय के दिशा निर्देशानुसार आवेदन कर सकते हैं। इस संबंध में दिशा निर्देश National Scholarship Portal (www.scholarships.gov.in) पर उपलब्ध हैं।
उन्होंने बताया कि सभी महाविद्यालयों/विश्वविद्यालयों/
Comments
Post a Comment