मुंबई: यात्रियों की सुविधा और यात्रा मांग को पूरा करने के उद्देश्य से, पश्चिम रेलवे द्वारा मुंबई सेंट्रल – नई दिल्ली, मुंबई सेंट्रल – भिवानी, मुंबई सेंट्रल – शकूर बस्ती, बांद्रा टर्मिनस – दुर्गापुरा, वलसाड – बिलासपुर, साबरमती – दिल्ली एवं साबरमती – दिल्ली सराय रोहिल्ला स्टेशनों के बीच विशेष किराये पर स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी।
पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी विनीत अभिषेक द्वारा जारी एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, इन ट्रेनों का विवरण इस प्रकार है:
1. ट्रेन संख्या 04001/04002 मुंबई सेंट्रल – नई दिल्ली सुपरफास्ट स्पेशल (02 फेरे)
ट्रेन संख्या 04001 मुंबई सेंट्रल – नई दिल्ली स्पेशल रविवार, 07 दिसम्बर, 2025 को 23.30 बजे मुंबई सेंट्रल से प्रस्थान करेगी और अगले दिन 20.50 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी। इसी प्रकार, ट्रेन संख्या 04002 नई दिल्ली – मुंबई सेंट्रल स्पेशल शनिवार, 06 दिसम्बर, 2025 को 22.40 बजे नई दिल्ली से प्रस्थान करेगी और अगले दिन 21.00 बजे मुंबई सेंट्रल पहुंचेगी।
यह ट्रेन दोनों दिशाओं में बोरीवली, सूरत, वडोदरा, रतलाम, नागदा, कोटा एवं मथुरा स्टेशनों पर रुकेगी।
इस ट्रेन में फर्स्ट एसी, एसी-2 टियर एवं एसी-3 टियर कोच होंगे।
2. ट्रेन संख्या 09001/09002 मुंबई सेंट्रल – भिवानी सुपरफास्ट (द्विसाप्ताहिक) स्पेशल (14 फेरे)
ट्रेन संख्या 09001 मुंबई सेंट्रल – भिवानी स्पेशल प्रत्येक मंगलवार एवं शुक्रवार को 10.30 बजे मुंबई सेंट्रल से प्रस्थान करेगी और अगले दिन 13.00 बजे भिवानी पहुंचेगी। यह ट्रेन 09 दिसम्बर से 30 दिसम्बर, 2025 तक चलेगी।
इसी प्रकार, ट्रेन संख्या 09002 भिवानी – मुंबई सेंट्रल स्पेशल प्रत्येक बुधवार एवं शनिवार को 14.35 बजे भिवानी से प्रस्थान करेगी और अगले दिन 16.30 बजे मुंबई सेंट्रल पहुंचेगी। यह ट्रेन 10 दिसम्बर से 31 दिसम्बर, 2025 तक चलेगी।
यह ट्रेन दोनों दिशाओं में बोरीवली, पालघर, वापी, वलसाड, सूरत, भरूच, वडोदरा, रतलाम, मंदसौर, नीमच, चित्तौड़गढ़, भीलवाड़ा, बिजयनगर, नसीराबाद, अजमेर, किशनगढ़, जयपुर, गांधी नगर जयपुर, बांदीकुई, अलवर, रेवाड़ी, कोसली एवं चरखी दादरी स्टेशनों पर रुकेगी।
इस ट्रेन में एसी-3 टियर, स्लीपर क्लास एवं जनरल सेकेंड क्लास कोच होंगे।
3. ट्रेन संख्या 09003/09004 मुंबई सेंट्रल – शकूर बस्ती सुपरफास्ट स्पेशल (04 फेरे)
ट्रेन संख्या 09003 मुंबई सेंट्रल – शकूर बस्ती स्पेशल रविवार, 07 दिसम्बर एवं सोमवार, 08 दिसम्बर, 2025 को 10.30 बजे मुंबई सेंट्रल से प्रस्थान करेगी और अगले दिन 08.00 बजे शकूर बस्ती पहुंचेगी। इसी प्रकार, ट्रेन संख्या 09004 शकूर बस्ती – मुंबई सेंट्रल स्पेशल सोमवार, 08 दिसम्बर एवं मंगलवार, 09 दिसम्बर, 2025 को 10.15 बजे शकूर बस्ती से प्रस्थान करेगी और अगले दिन 10.30 बजे मुंबई सेंट्रल पहुंचेगी।
यह ट्रेन दोनों दिशाओं में बोरीवली, पालघर, वापी, वलसाड, सूरत, भरूच, वडोदरा, रतलाम, नागदा, कोटा, सवाई माधोपुर, गंगापुर सिटी, हिंडौन सिटी, भरतपुर, मथुरा, कोसी कलां एवं दिल्ली सफदरजंग स्टेशनों पर रुकेगी।
इस ट्रेन में एसी-3 टियर, स्लीपर क्लास एवं जनरल सेकेंड क्लास कोच होंगे।
4. ट्रेन संख्या 09730/09729 बांद्रा टर्मिनस – दुर्गापुरा सुपरफास्ट स्पेशल (02 फेरे)
ट्रेन संख्या 09730 बांद्रा टर्मिनस – दुर्गापुरा स्पेशल सोमवार, 08 दिसम्बर 2025 को 10.00 बजे बांद्रा टर्मिनस से प्रस्थान करेगी और अगले दिन 05.30 बजे दुर्गापुरा पहुंचेगी। इसी प्रकार, ट्रेन संख्या 09729 दुर्गापुरा – बांद्रा टर्मिनस स्पेशल रविवार, 07 दिसम्बर 2025 को 12.25 बजे दुर्गापुरा से प्रस्थान करेगी और अगले दिन 07.00 बजे बांद्रा टर्मिनस पहुंचेगी।
यह ट्रेन दोनों दिशाओं में बोरीवली, पालघर, वापी, वलसाड, नवसारी, सूरत, भरूच, वडोदरा, रतलाम, नागदा, भवानी मंडी, रामगंज मंडी, कोटा, सवाई माधोपुर एवं बनस्थली निवाई स्टेशनों पर रुकेगी।
इस ट्रेन में फर्स्ट एसी, एसी-2 टियर, एसी-3 टियर, स्लीपर क्लास एवं जनरल सेकेंड क्लास कोच होंगे।
5. ट्रेन संख्या 08244/08243 वलसाड – बिलासपुर स्पेशल (साप्ताहिक) (08 फेरे)
ट्रेन संख्या 08244 वलसाड – बिलासपुर स्पेशल प्रत्येक शुक्रवार को 16.50 बजे वलसाड से प्रस्थान करेगी और अगले दिन 13.50 बजे बिलासपुर पहुंचेगी। यह ट्रेन 19 दिसम्बर, 2025 से 09 जनवरी, 2026 तक चलेगी।
इसी प्रकार, ट्रेन संख्या 08243 बिलासपुर – वलसाड स्पेशल प्रत्येक गुरुवार को 16.00 बजे बिलासपुर से प्रस्थान करेगी और अगले दिन 13.50 बजे वलसाड पहुंचेगी। यह ट्रेन 18 दिसम्बर, 2025 से 08 जनवरी, 2026 तक चलेगी।
यह ट्रेन दोनों दिशाओं में भेस्तान, चलथान, नंदुरबार, अमलनेर, जलगांव, भुसावल, मलकापुर, अकोला, बड़नेरा, वर्धा, नागपुर, गोंदिया, डोंगरगढ़, राजनांदगांव, दुर्ग, रायपुर एवं भाटापारा स्टेशनों पर रुकेगी।
इस ट्रेन में एसी-2 टियर, एसी-3 टियर, स्लीपर क्लास एवं जनरल सेकेंड क्लास कोच होंगे।
6. ट्रेन संख्या 09497/09498 साबरमती – दिल्ली सुपरफास्ट स्पेशल (04 फेरे)
ट्रेन संख्या 09497 साबरमती – दिल्ली स्पेशल रविवार, 07 दिसम्बर एवं मंगलवार, 09 दिसम्बर, 2025 को 22.55 बजे साबरमती से प्रस्थान करेगी और अगले दिन 15.15 बजे दिल्ली पहुंचेगी। इसी प्रकार, ट्रेन संख्या 09498 दिल्ली – साबरमती स्पेशल सोमवार, 08 दिसम्बर एवं बुधवार, 10 दिसम्बर, 2025 को 21.00 बजे दिल्ली से प्रस्थान करेगी और अगले दिन 12.20 बजे साबरमती पहुंचेगी।
यह ट्रेन दोनों दिशाओं में महेसाणा, पालनपुर, आबू रोड, मारवाड़, अजमेर, जयपुर, अलवर, रेवाड़ी, गुरुग्राम एवं दिल्ली कैंट स्टेशनों पर रुकेगी।
इस ट्रेन में एसी-3 टियर एवं स्लीपर क्लास कोच होंगे।
7. ट्रेन संख्या 04061 साबरमती – दिल्ली सराय रोहिल्ला स्पेशल (01 फेरा)
ट्रेन संख्या 04061 साबरमती – दिल्ली सराय रोहिल्ला स्पेशल रविवार, 07 दिसम्बर, 2025 को 05.30 बजे साबरमती से प्रस्थान करेगी और उसी दिन 23.00 बजे दिल्ली सराय रोहिल्ला पहुंचेगी।
यह ट्रेन पालनपुर, आबू रोड, फालना, मारवाड़, ब्यावर, अजमेर, किशनगढ़, जयपुर, अलवर, रेवाड़ी, गुरुग्राम एवं दिल्ली कैंट स्टेशनों पर रुकेगी।
इस ट्रेन में एसी-2 टियर एवं एसी-3 टियर कोच होंगे।
ट्रेन संख्या 04001, 09003, 09730, 09497 एवं 04061 की बुकिंग शुरू है। ट्रेन संख्या 09001 एवं 08244 की बुकिंग 07.12.2025 से सभी पीआरएस काउंटरों तथा आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर शुरू होगी। ट्रेनों के ठहराव, समय एवं संरचना के संबंध में विस्तृत जानकारी के लिए यात्री कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाकर अवलोकन कर सकते हैं।
*****
Comments
Post a Comment