ग्रामीण विकास में शून्य प्रदर्शन छुपाने के लिए ‘आप’ द्वारा नकली ऑडियो–वीडियो के ज़रिये ध्यान भटकाने की कोशिश — जोशी

चंडीगढ़, 5 दिसंबर –आम आदमी पार्टी के प्रवक्ता बलतेज  पन्नू द्वारा लॉरेंस बिश्नोई से संबंधित एक ऑडियो के आधार पर गुजरात सरकार व भाजपा पर लगाए गए आरोपों पर पलटवार करते हुए भारतीय जनता पार्टी, पंजाब के स्टेट मीडिया हेड विनीत जोशी ने इन आरोपों को पूरी तरह खारिज किया और कहा कि चल रही जिला परिषद और पंचायत चुनावों में आप पार्टी की जवाबदेही से लोगों का ध्यान भटकाने की साज़िश है।


जोशी ने कहा कि लॉरेंस बिश्नोई का पंजाब की एक जेल/हवालाात के अंदर से वायरल हुआ टीवी इंटरव्यू ही इस बात का सबसे बड़ा सबूत है कि ‘आप’ सरकार पहले से ही लॉरेंस बिश्नोई के साथ मिलीभगत में है। पहले पंजाब पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने दावा किया था कि जेल के अंदर कोई इंटरव्यू नहीं हुआ, लेकिन जब मामला हाई कोर्ट पहुंचा तो कई अधिकारियों को निलंबित कर सरकार ने अपने ही बयानों की पोल खोल दी। सरकार ने अनजाने में स्वीकार कर लिया कि पहले झूठ बोला गया था।

जोशी ने आगे कहा कि ‘आप’ सरकार ने अपने 45 महीनों के कार्यकाल के दौरान ग्रामीण विकास के लिए कोई ठोस काम नहीं किया। यहां तक कि गांवों में सरपंचों और पंचों के वेतन का बोझ भी पंचायतों पर डाल दिया गया। अब गुजरात वाला ऑडियो दिखाकर ‘आप’ एक और ‘झूठा नैरेटिव’ बनाने की कोशिश कर रही है ताकि ग्रामीण वोटरों का ध्यान भटकाया जा सके।


कल वायरल हुए एक अन्य ऑडियो–वीडियो को लेकर बीजेपी नेता विनीत जोशी ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि इसमें एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी, कुछ अफसर और आम आदमी पार्टी के नेता चुनावों के दौरान विपक्षी दलों के उम्मीदवारों के कागज़ छीनने, फाड़ने और उनके साथ धक्केशाही करने की योजना बनाते दिख रहे हैं। यह मीटिंग स्पष्ट करती है कि सरकार पुलिस के दबाव और गुंडागर्दी के ज़रिये चुनाव जीतने की तैयारी कर रही है।



जोशी ने कहा कि आम आदमी पार्टी लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं की बजाय दबाव, धमकी और गुमराह करने वाले हथकंडों का इस्तेमाल कर चुनावों को प्रभावित करने का प्रयास कर रही है। गुजरात वाला ऑडियो भी इसी रणनीति का हिस्सा है।

Comments