चंडीगढ़: पंजाब भाजपा नेता अश्वनी शर्मा ने राज्य में होने वाले ब्लॉक समिति/कमीटी और ज़िला परिषद् चुनावों को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि आम आदमी पार्टी (AAP) की पंजाब सरकार लगातार विभिन्न चुनावों में सरकारी तंत्र का दुरुपयोग कर रही है।
अश्वनी शर्मा ने अपने ताज़ा ट्वीट में कहा कि उन्होंने पहले ही 2 दिसंबर को आशंका जताई थी कि जिस तरह नगर निगम, पंचायत चुनावों और विधानसभा व लोकसभा की ज़िमनी चुनावों में सरकारी मशीनरी का गलत इस्तेमाल किया गया, वही तरीका एक बार फिर दोहराया जा रहा है।
उन्होंने दावा किया कि पिछले दो दिनों से पंजाब के कई इलाकों में भाजपा और अन्य विपक्षी दलों के उम्मीदवारों को पंजाब पुलिस तथा AAP नेताओं द्वारा डराया-धमकाया जा रहा है। सोशल मीडिया पर वायरल हुई एक वीडियो का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि यह वीडियो सारी चिंताओं को सही साबित करती है।
पंजाब में निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करने के लिए अश्वनी शर्मा ने पंजाब भाजपा लीगल सेल के प्रमुख एडवोकेट एन. के. वर्मा को हाई कोर्ट में याचिका दाखिल करने के निर्देश जारी कर दिए हैं। भाजपा का कहना है कि वह लोकतांत्रिक प्रक्रिया की रक्षा के लिए कानूनी लड़ाई लड़ने को तैयार है।
Comments
Post a Comment