मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में हुई स्टेट बोर्ड फॉर वाइल्डलाइफ (SBWL) की 8वीं बैठक

 

वाइल्डलाइफ संरक्षण के कई महत्त्वपूर्ण प्रस्ताव मंज़ूर

 

मुख्यमंत्री ने वाइल्डलाइफ सुरक्षा मज़बूत करने के दिए निर्देश

 

चंडीगढ़3 दिसंबर - हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में बुधवार को स्टेट बोर्ड फॉर वाइल्डलाइफ (SBWL) की 8वीं बैठक आयोजित हुई। बैठक में राज्य के वाइल्डलाइफ संरक्षण को सुदृढ़ करने और सुरक्षा उपायों को बढ़ाने से जुड़े कई महत्त्वपूर्ण प्रस्तावों को मंज़ूरी दी गई।


 

बैठक की अध्यक्षता करते हुए मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि वाइल्डलाइफ संरक्षण को मज़बूत करने पर विशेष फोकस करते हुए पुख्ता सुरक्षा उपायों को सुनिश्चित किया जाएताकि वन्यजीवों का संरक्षण व संवर्धन सुनिश्चित किया जा सके। बैठक में पर्यावरणवन एवं वन्य प्राणी मंत्री राव नरबीर सिंहविधायक श्री रणधीर पणिहार और विधायक श्री तेजपाल तंवर भी उपस्थित थे।

 

मुख्यमंत्री ने विभाग द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना की और हरियाणा की समृद्ध जैव-विविधता को बचाने के लिए संरक्षण संबंधी योजनाओं को समय पर लागू करने पर बल दिया।

 

बैठक में विभाग की विभिन्न गतिविधियों और प्रगति पर विस्तृत प्रस्तुतीकरण दिया गया। इसमें कंज़र्वेशन पहलोंहैबिटैट सुधार कार्योंवन्यजीव सुरक्षा उपायोंइको-टूरिज्म को बढ़ावा देनेमानव-वन्यजीव टकराव को कम करने तथा रिसर्च-बेस्ड हैबिटैट मैनेजमेंट जैसे विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।

 

बैठक में बताया गया कि अगस्त माह में सरस्वती कंज़र्वेशन रिज़र्व में वॉटरबॉडीबायोडायवर्सिटी पार्क और इको-टूरिज्म सेंटर की नींव रखी गई। इसके अलावानवंबर माह में कलेसर नेशनल पार्क में श्री गुरु तेग बहादुर जी के नाम पर वन की स्थापनासफारी गेटकलेसर सफारी का भी उद्घाटन किया गया। इसके अलावावित्त वर्ष 2025-26 के दौरान 3 लाख से अधिक पौधे लगाए गए।

 

बैठक में पर्यावरणवन एवं वन्य प्राणी  विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री सुधीर राजपालमुख्यमंत्री के प्रधान सचिव श्री अरूण कुमार गुप्ता सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

 

Comments