तीसरी शादी की हवश में अंधी हुई पत्नी ने की पति गला रेतकर हत्या, 15 साल पहले की थी लव मैरिज, पति की हत्या कर गांव के ही प्रेमी से करना चाहती थी तीसरी शादी।
फरीदाबाद: दिल्ली से सटे फरीदाबाद से प्यार, शादी और फिर ख़ौफ़नाक साज़िश का मामला सामने आया है ।घटना फरीदाबाद के पल्ला थाना क्षेत्र की है जहां एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। जिस पति के साथ 15 साल पहले कोर्ट मैरिज की थी, उसी के गले पर वार करके पत्नी ने उसकी हत्या कर दी!
वजह? गांव के ही एक प्रेमी से तीसरी शादी करने की सनक!पुलिस की गिरफ्त में दिखाई दे रहे यह वहीं कातिल पत्नी है जिसने अपने ही पति की गला रेतकर हत्या कर दी। घटना 14 और 15 अक्टूबर की दरमियानी रात की है, जब श्याम कॉलोनी में गोपाल नाम के शख्स की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। इस मामले में जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि पुलिस की तफ्तीश में जो खुलासा हुआ, उसने सभी के होश उड़ा दिए। मृतक गोपाल यूपी के हाथरस का रहने वाला था और पिछले कई सालों से फरीदाबाद में काम कर रहा था। लेकिन उसकी पत्नी का दिल गांव के ही योगेंद्र नाम के युवक पर आ गया था" पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया की 15 अक्टूबर को थाना पल्ला क्षेत्र में एक गंभीर मामला सामने आया था... श्याम कॉलोनी में एक महिला द्वारा अपने पति की गले में चोट मारकर चाकू से उसकी हत्या कर दी गई थी.क्राइम ब्रांच DLF ने कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के अंदर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस पूछताछ में सामने आया कि यह पूरी हत्या एक सोची-समझी साजिश थी। प्रेमी योगेंद्र ने ही महिला को उकसाया और कहा कि 'गोपाल को रास्ते से हटा दो, फिर हम शादी कर लेंगे और बाकी सब मैं संभाल लूंगा'। इसी साजिश के तहत महिला ने सोते हुए अपने पति का गला रेत दिया। मृतक के भाई की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया और महज 24 घंटे के अंदर कातिल पत्नी और उसके प्रेमी योगेंद्र को धर दबोचा। पुलिस प्रवक्ता के मुताबिक महिला का अपने ही गांव के युवक के साथ प्रेम प्रसंग था दोनों ने शादी करने का प्लान बनाया और गोपाल को रास्ते से हटाने की साजिश रची दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से 2 दिन का पुलिस रिमांड मिला है। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें