डेरा बाबा नानक विधानसभा क्षेत्र से जग्गू भगवानपुरिया की पत्नी डॉ. अमनदीप कौर ने चुनाव लड़ने का किया ऐलान
डेरा बाबा नानक: पंजाब के डेरा बाबा नानक विधानसभा क्षेत्र में जग्गू भगवानपुरिया की टीम की ओर से अपने उम्मीदवार का ऐलान किया गया है। आज क्षेत्र के गांव सरफाकोट में एक जनसभा आयोजित की गई, जिसमें जग्गू भगवानपुरिया की पत्नी डॉ. अमनदीप कौर ने टीम की ओर से खुद को उम्मीदवार घोषित किया।
अमेरिका से पंजाब पहुंचीं डॉ. अमनदीप कौर ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि वह अपने क्षेत्र के लोगों की सेवा करने के उद्देश्य से आई हैं। उन्होंने कहा कि वह लोगों के बीच एक सेवक के रूप में काम करना चाहती हैं और उन्हें उम्मीद है कि इस बार क्षेत्र के लोग उनका साथ देंगे और उन्हें जीत दिलाएंगे।
लोगों की सेवा करने का जताया संकल्प
डॉ. अमनदीप कौर ने कहा कि उनका उद्देश्य क्षेत्र के लोगों के साथ जुड़कर उनकी सेवा करना है। उन्होंने लोगों से समर्थन की अपील करते हुए भरोसा जताया कि जनता उन्हें अपना आशीर्वाद देगी।
गांव सरफाकोट में आयोजित इस जनसभा को डेरा बाबा नानक क्षेत्र में उनकी चुनावी गतिविधियों की शुरुआत के रूप में देखा जा रहा है।
जनसभा में कई प्रमुख लोग रहे मौजूद
इस मौके पर जग्गू भगवानपुरिया की मौसी और डेरा बाबा नानक मार्केट कमेटी की चेयरपर्सन श्रीमती राजविंदर कौर सहित बड़ी संख्या में समर्थक मौजूद रहे।
अब देखना होगा कि डॉ. अमनदीप कौर की उम्मीदवारी को क्षेत्र के लोगों से कैसा समर्थन मिलता है और आने वाले समय में डेरा बाबा नानक की राजनीति में क्या नए समीकरण बनते हैं।
ख़बरों के मुताबिक गैंगस्टर जग्गू की पत्नी की मौत 8 साल पहले ब्रेन हेमरेज से हो चुकी है। लेकिन उनकी दूसरी शादी कब और कहाँ -कैसे हुई इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं है। डॉ. अमनदीप कौर खुद को जग्गू भगवानपुरिया की बीबी बता रही है।
ख़बरों के मुताबिक गैंगस्टर जग्गू की पहली पत्नी की मौत 8 साल पहले ब्रेन हेमरेज से हो चुकी है। लेकिन उनकी दूसरी शादी कब और कहाँ -कैसे हुई इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं है। डॉ. अमनदीप कौर खुद को जग्गू भगवानपुरिया की बीबी बता रही है।


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें